इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे 100 गेंदों के टूर्नामेंट द हंड्रेड लीग के लिए खिलाड़ियों की निलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस निलामी में अफगानिस्तान के 21 वर्षीय स्पिनर राशिद खान सबसे पहले चुने जाने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें ट्रेंट रॉकेट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। राशिद इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में शुमार हैं और टी-20 फॉर्मेट में वह लगातार बेहतरीन गेंदबाजी करते आ रहे हैं। इंडियन प्रीमीयर लीग में वह सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। हाल ही में वह अफगानिस्तानी टीम के कप्तान बने हैं। पहले दिन कि निलामी में चौंकाने वाली बात यह रही की टी-20 के किंग कहे जाने वाले धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।