फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिब से आगे निकला यह अफगानी 'शेर', बना दुनिया का सबसे बड़ा ऑलराउंडर

Sun, 30 Sep 2018 05:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राशिद खान-शाकिब अल हसन
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान आईसीसी वन-डे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rashid khan
बता दें कि राशिद पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की ऑलराउंडर रैंकिंग में 67 अंक हासिल करते हुए छह स्थान ऊपर की लंबी छलांग लगाई और टॉप पर मौजूद शाकिब-अल-हसन को पीछे छोड़ दिया। रैंकिग में राशिद 353 रेटिंग के साथ सबसे टॉप पर हैं, जबकि शाकिब 341 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
rashid khan - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि एशिया कप 2018 में 20 वर्षीय स्टार गेंदबाज राशिद खान का गेंदबाजी और बललेबाजी दोनों में उम्दा प्रदर्शन रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 10 विकेट झटके और टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर रहे। वहीं, बल्लेबाजी में राशिद ने  43.50 की औसत से 87 रन बनाए।

 

4 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
वहीं, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में अगर गेंदबाजी की यदि बात की जाय तो टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 797 रेटिंग के साथ सबसे टॉप पर मौजूद हैं। वहीं, स्टार लेग स्पिनर राशिद खान 788 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
rashid khan
बता दें कि राशिद अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में सराहनीय रहा। अफगानिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों  को हराकर सुपर-4 तक का सफर तय किया और फिर उसे पाकिस्तान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rohit sharma
अगर बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो रोहित शर्मा दो स्थान ऊपर उठकर 842 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। शिखर धवन ने चार स्थान की लंबी छलांग लगाकर 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग विराट कोहली 797 रेटिंग के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं,  जबकि वह एशिया कप में नहीं खेले थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें