फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानी स्पिनर राशिद खान ने किया नया कारनामा, बने तीसरे सबसे युवा T-20 कप्तान 

Wed, 13 Sep 2017 09:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
राशिद खान - फोटो : ESPN
अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिनर राशिद खान के सितारे पिछले कुछ महीनों से बुलंदी पर हैं। इस साल आईपीएल में उन्हें हमवतन मोहम्मद नबी के साथ  सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा। उन्होने 14 मैचों मे 17 विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी। इसके बाद उनके सितारे और बुलंदियों पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

अफगानी स्पिनर राशिद खान ने किया नया कारनामा, बने तीसरे सबसे कम उम्र के टी-20 कप्तान 

2 of 5
राशिद खान - फोटो : IPL official web
उनके नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राशिद टी-20 इतिहास के तीसरे सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। उन्हें अफगान शापेजा क्रिकेट लीग(SCL) की टीम बंदे अमीर ड्रैगन्स की कमान सौंपी गई है। जिस वक्त उन्हें टीम का कप्तान घोषित किया गया उनकी उम्र 18 साल 357 दिन है। उन्हें अपने 19  जन्मदिन से ठीक 8 दिन पहले ये खुशखबरी हासिल हुई है। 
विज्ञापन

अफगानी स्पिनर राशिद खान ने किया नया कारनामा, बने तीसरे सबसे कम उम्र के टी-20 कप्तान 

3 of 5
राशिद खान - फोटो : ESPN
टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी तैमूर अली के नाम दर्ज है। तैमूर महज 17 साल की उम्र में टी-20 टीम के कप्तान बन गए थे। उन्होंने साल 2009 में क्वेटा बियर्स की कमान फैसलाबाद वोल्वस के खिलाफ संभाली थी। 

अफगानी स्पिनर राशिद खान ने किया नया कारनामा, बने तीसरे सबसे कम उम्र के टी-20 कप्तान 

4 of 5
राशिद खान - फोटो : IPL official web
इसके बाद कप्तानी के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिनेश चांदीमल हैं। चांदीमल ने 18 साल 151 दिन की उम्र में टी-20 मैच में कप्तानी की थी।  उन्होंने साल 2008 में स्कूल्स इनविटेश्नल इलेवन की कप्तानी बसनाहिरा साउथ टीम के खिलाफ कोलंबो में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानी स्पिनर राशिद खान ने किया नया कारनामा, बने तीसरे सबसे कम उम्र के टी-20 कप्तान 

5 of 5
राशिद खान
17 साल की उम्र में वर्ष 2015 में राशिद ने टी-20 और वनडे में डेब्यू किया था। राशिद ने दो साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 29 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने वनडे में 63 और टी-20 में 27 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल के अलावा वो अन्य देशों की क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। हाल ही में संपन्न कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल में उन्होंने गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए हैट्रिक भी बनाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें