फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच हारकर भी दिल जीत गए हार्दिक पांड्या, फिदा हुआ यह बॉलीवुड स्टार

Mon, 29 Apr 2019 01:40 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
कोलकाता ने रविवार को मुंबई के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी पर पानी फेर दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता ने आंद्रे रसेल (80*), शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) की शानदार पारियों की बदौलत मुंबई को 34 रन से हरा दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 7 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई। वहीं इस मुकाबले में मुंबई के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 34 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्के की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली।
 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
उन्होंने महज 17 गेंदों में 7 छक्के और एक चौके की मदद से सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। इस मामले में हार्दिक ने पंत (18 गेंदों में फिफ्टी) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, कोलकाता और मुंबई के बीच हुए इस मुकाबले पर बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने रिएक्शन दिया है। रणवीर सिंह ने मैच के बाद लिखा, 'आखिरकार कोलकाता ने खुद को दुर्गम साबित किया। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन लड़ाई की। क्या लाजवाब बल्लेबाजी की।' 
 

4 of 5
सचिन तेंदुलकर
बता दें कि रणवीर सिंह के इस ट्वीट पर रिएक्शन आने लगे हैं। रणवीर के अलावा सचिन तेंदुलकर भी मैच पर बोले बिना नहीं रह पाए।  कोलकाता की इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में यह 100वीं जीत है।
 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोलकाता बनाम मुंबई
वहीं, मुंबई के खिलाफ कोलकाता की यह चार साल बाद पहली जीत है। दो बार की चैंपियन कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 232 रन का स्कोर बनाया और फिर मुंबई को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 198 रनों पर रोक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें