कानपुर ग्रीनपार्क में खेले जा रहे रणजी मुकाबले के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने मेहमान टीम (गोवा) पर शिकंजा कस लिया। शिवम मावी की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 152 रन पर ही ढेर हो गई। मावी ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए। इसमें माधव कौशिक और मोहम्मद सैफ ने नाबाद अर्द्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Ranji Trophy
- फोटो : अमर उजाला
यूपी टीम ने टॉस जीतकर पहले मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। गोवा के ओपनर सुमिरन अमोंकर अमोग देशाई के साथ क्रीज पर उतरे। मैच के तीसरे ओवर में ही अंकित राजपूत की गेंद पर सुमिरन अक्षदीप को कैच पकड़ा बैठे। इसके बाद 17 रन के निजी स्कोर पर अमोग भी यशपाल की गेंद पर विकेट कीपर उपेंद्र यादव को कैच थमा बैठे। इसके बाद गेंदबाजी करने आए शिवम मावी ने अपना पहला शिकार गोवा के कप्तान सगुन कामत (41 रन) को बनाया। इसके बाद कीनन वज को एक रन पर, अमूल्य पांडेकर को जीरो पर और लक्ष्य गर्ग को 13 रन पर चलता किया। इस तरह पूरी टीम 152 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
3 of 6
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने नौ चौके लगाकर बनाया अर्द्धशतक
यूपी टीम के बल्लेबाज माधव कौशिक ने 162 गेंदों पर नौ चौके लगाकर नाबाद 83 रन बनाए हैं। मोहम्मद सैफ ने 105 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके पहले मैदान में उतरे समर सिंह 16 रन पर ही आउट हो गए।
4 of 6
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी टीम के बॉलरों का प्रदर्शन
नाम ओवर मेडन रन विकेट
शिवम मावी 10 3 25 4
अंकित राजपूत 11 1 53 2
यश दयाल 10 0 52 2
सौरभ कुमार 5 1 19 2
यूपी टीम के बॉलर सौरभ कुमार बॉलिंग कर रहे थे कि इसी दौरान थर्ड अंपायर की तरफ से एक कुत्ता मैदान में घुस आया। तुरंत ही मैदान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे भगाया। थोड़ी देर बाद वही कुत्ता घूमते हुए दर्शकदीर्घा में घुस गया।