कई हार के बाद आखिरकार अपने मैदान पर जीतने के बाद दिल्ली की टीम आत्मविश्वास से भरी है। सोमवार को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली फ्रेंचाइजी को राजस्थान के खिलाफ IPL मुकाबले में इस लय को कायम रखने की जरूरत है।
दिल्ली ने अब तक घरेलू मैदान की बजाय बाहर बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन शनिवार को उसने कोटला पर किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर पहले चरण में पंजाब से मिली हार का हिसाब चुका लिया। उधर राजस्थान ने भी पिछले मैच में मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराया।