फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में स्टीव स्मिथ के जिस काम की हुई तारीफ, उसी ने बढ़ा दी ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंता

Sun, 28 Apr 2019 01:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : file
इंडियन टी-20 लीग में शनिवार को 45वां मैच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 7 विकेटों से हरा दिया।

इस मैच में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान की जीत से जहां उनकी टीम खुश थी वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम चिंता में थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ कैच - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ओसेन थॉमस की 13वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट खेला लेकिन राजस्थान के कप्तान स्मिथ ने अपनी दाईं तरफ डाईव मारते हुए कैच पकड़ लिया। स्मिथ के इस जबरदस्त कैच को देखकर सभी ने तारीफ की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम चिंतित हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
स्टीव स्मिथ-राजस्थान - फोटो : file
चिंता का कारण थी स्मिथ की चोट, बता दें कि स्मिथ ने कंधे की चोट से उबरते हुए टीम में वापसी की है और वार्नर का कैच पकड़ते हुए वे उसी कंधे की बल पर मैदान में गिरे थे।

4 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके प्रसंशकों को लगा कि कहीं फिर से स्मिथ को उसी जगह पर चोट तो नहीं लग गई। हालांकि बाद में स्मिथ ने राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 22 रन की पारी खेली।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
चोट पर स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि 'उस वक्त मुझे हल्का दर्द हुआ था लेकिन फिर ठीक हो गया और अभी मैं ठीक महसूस कर रहा हूं'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टीव स्मिथ
30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें