फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने जाहिर की बायोपिक की इच्छा, फिल्म के लिए इस भरोसेमंद एक्टर को चुना

Wed, 25 Jul 2018 11:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राहुल द्रविड़
महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक बनने के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी खुद पर फिल्म बनने की इच्छा जाहिर की है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने एक शो में अपनी यह दिली इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 7
राहुल द्रविड़
इस शो में द्रविड़ से जब पूछा गया कि वह अपनी बायोपिक में बतौर कलाकार किसे देखना चाहेंगे तो इस पर राहुल ने मुस्कुराते हुए बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का नाम लिया।
विज्ञापन

3 of 7
aamir khan
फैंस को बता दें कि हिंदी सिनेमा जगत में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान को कहा जाता है। जिन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्में दी हैं।

4 of 7
Rahul dravid
क्रिकेट में राहुल द्रविड़ को भी कई नामों से बुलाया जाता है। उनके दोस्त और फैंस उन्हें 'जैमी', 'द वॉल' और 'मिस्टर परफेक्ट' कहकर भी बुलाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
राहुल द्रविड़
दरअसल ईएसपीएन क्रिकइन्फो न में राहुल द्रविड़ से 25 सवाल पूछे गए थे, जिनमें उनकी बायोपिक से जुड़ा सवाल भी था। इस शो में राहुल से उनके क्रिकेट करियर को लेकर भी दिलचस्प सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

6 of 7
sachin tendulkar, rahul dravid, sourav ganguly
शो में राहुल से पूछा गया कि अब तक जिन भी बल्लेबाजों के साथ उन्होंने क्रिकेट खेला, उनमें सबसे बेस्ट कौन था। इस पर उन्होंने बिना संकोच किए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिखर और भुवी - फोटो : twitter
द्रविड़ से पूछा गया कि वर्तमान टीम इंडिया में ऐसा कौन सा गेंदबाज है जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर सकता है। इस सवाल पर द्रविड़ ने भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें