राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज, पूर्व अंडर-19 और भारत ए के कोच रहे राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए और उन्होंने कोच रवि शास्त्री के साथ ही सभी खिलाड़ियों से मिले। बीसीसीआई ने द्रविड़ और शास्त्री की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जब भारतीय क्रिकेट को दो दिग्गज मिलते हैं।’ इस तस्वीर में द्रविड़ के साथ टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री नजर आ रहे हैं।