फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

Tue, 24 Oct 2017 09:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान आराम की अटकलों पर विराम लगा दिया। नई दिल्ली में फिक्की के समारोह में द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया के क्रिकेटरों के लिए रोटेशन बहुत अच्छा है और टीम के क्रिकेटरों को फिट रहने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा, ‘जहां तक भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की बात है तो वह लंबे समय से टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे है। विराट को कब आराम करना है वह टीम के फिजियो के साथ मिल बैठ कर खुद यह तय करेंगे।  जब कप्तान विराट ‘आराम’ चाहेंगे उन्हें टीम प्रबंधन आराम देगा।
विज्ञापन

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

2 of 7
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
द्रविड़ ने आगे कहा, भारतीय टीम के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसके पास बेहतरीन फिजियो हैं वे क्रिकेटरों को पूरी तरह फिट रखने के लिए नियोजित ढंग से रोटेट कर रहे हैं। भारत के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसके पास हर फॉर्मेट में पर्याप्त विकल्प हैं। भारतीय टीम इसलिए आज दुनिया की सबसे फिट टीमों में क्योंकि आज क्रिकेटरों की फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा है और क्रिकेटर अपनी ऊर्जा बचा कर रखें इसीलिए रोटेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है और इसके तहत बारी बारी से मौका दिया जा रहा है।’
विज्ञापन

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

3 of 7
विरा
ऐसी खबरें हैं कि भारत के कप्तान विराट को मेहमान श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ छह वन डे मैचों की सीरीज लिए उनकी इच्छा के मुताबिक आराम दिया जा सकता है। राहुल ने कहा, ‘मैं भारत की अंडर-19 टीम का कोच हूं। मेरा जूनियर टीम में भी फिटनेस पर बहुत तवज्जो दी जा रही है। इसमें हमारी कोशिश यही है कि लड़के एक से ज्यादा अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलें। मैं चाहता हूं कि पृथ्वी शॉ अगले अंडर-19 विश्व कप में खेलें क्योंकि वह हमारी टीम के वे काफी उपयोगी साबित होंगे। मैं इसके साथ यह भी चाहता हूं कि वह रणजी ट्रॉफी में बराबर खेलें और इससे उनका खेल और बेहतर होगा।

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

4 of 7
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
द वॉल के नाम से विख्यात क्रिकेटर ने कहा, अंडर-23 क्रिकेट से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर क्रिकेटर को अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिलता है। एक कामयाब क्रिकेटर बनने के लिए फिटनेस के साथ क्रिकेट कौशल भी जरूरी है। क्रिकेटर के लिए यो -यो टेस्ट कोई नई बात बात नहीं है। हमारे समय में क्रिकेटर की फिटनेस को जानने के लिए यह टेस्ट होता था। इससे क्रिकेटर शारीरिक रूप से कितना फिट है इसका अंदाज हो जाता है। 
विज्ञापन

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

5 of 7
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
राहुल ने बल्ले के आकार निश्चित किए जाने के आईसीसी ने नए नियमों पर टिप्पणी करते हुए कहा, भले ही बहुत कम क्रिकेटर ऐसे मोटे बल्लों का इस्तेमाल करते है जो कि आईसीसी के नियमों के दायरे में आते हैं फिर भी आईसीसी का बल्ले की मोटाई को सीमित करने का वाकई खेल पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

6 of 7
मिताली राज - फोटो : icc
महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में द्रविड़ ने कहा, ‘भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अच्छी बात यह है कि उसके पास अब महिला वन डे विश्व कप की उपविजेता टीम की कप्तान मिताली राज और ऑलराउंडर झूलन गोस्वामी के रूप में अपनी क्रिकेट ‘आइकॉन’ है। अब भारत की महिला क्रिकेटरों को बतौर आइकॉन सचिन तेंडुलकर सरीखे अपने अन्य धुरंधरों की ओर निहारने की जरूरत नहीं है। मिताली और झूलन सरीखी इन सदाबहार महिला क्रिकेटरों की कामयाबी से भारत में लड़कियां क्रिकेट खेलने को प्रेरित हो रही हैं। इससे भारत में महिला क्रिकेटरों का बड़ा पूल तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम

7 of 7
भारतीय हॉकी टीम
भारतीय टीम के एशिया कप हॉकी के खिताब पर कब्जा करने पर खुश जाहिर करते हुए द्रविड़ ने कहा,  मैं खुद स्कूल में हॉकी खिलाड़ी रह चुका हैं और मुझे भारतीय टीम के ढाका में पुरुष एशिया कप हॉकी खिताब जीतने की बहुत खुशी है क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने लंबे समय शिखर पर रहने के बाद बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें