अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेल रही हैं। एकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
2 of 6
रहमत शाह
- फोटो : social media
वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में रहमत शाह ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह ने असगर अफगान के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
3 of 6
रहमत शाह
- फोटो : social media
रहमत शाह ने शतक लगाने के साथ अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शाह अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले अब तक कोई भी अफगानी खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया पाया था।
4 of 6
रहमत-असगर
- फोटो : social media
रहमत शाह ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 186 गेंदों में पूरा किया। अपनी पारी के दौरान रहमत ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। हालांकि वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। रहमत को नईम हसन ने सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
5 of 6
रहमत शाह
- फोटो : पीटीआई
26 वर्षीय रहमत अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं और वे अब तक 58.80 की औसत से 2 अर्धशतक और एक शतक के दम पर 294 रन बना चुके हैं। रहमत अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ICC द्वारा टेस्ट नेशन का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान की टीम अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले अफगानिस्तान ने भारत और आयरलैंड के खिलाफ एक-एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें भारत से हार और आयरलैंड से जीत मिली है।