बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेट खिलाड़ियों की नजदीकियां हमेशा चर्चा में रही है और बात सिर्फ चर्चा तक ही सीमित नहीं रही हैं बल्कि कई बार अंजाम तक भी पहुंची हैं। अभी हाल की टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और फिल्म 'चक दे इंडिया' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए हैं।
वहीं चर्चा में विराट कोहली और अनुष्का की शादी भी है। हालांकि कई बार इन स्टार्स का प्यार अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाता है, इनमें से एक था पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और तमिल की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी। जी हां! मीडिया में कई बार इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चें होते रहे हैं। राय लक्ष्मी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वो धोनी को लेकर नहीं बल्कि अपनी पहले बॉलीवुड फिल्म जूली-2 को लेकर चर्चा में हैं।
आइए जानते हैं लक्ष्मी और धीनी की उन कहानियों पर जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो...
विज्ञापन
2 of 6
Rai Laxmi
- फोटो : Facebook
कहा जाता है कि राय लक्ष्मी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी को शादी से पहले डेट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Rai Laxmi
- फोटो : Facebook
राय लक्ष्मी इस बात को लेकर काफी घबराई हुई थी कि धोनी की बायॉपिक फिल्म में उनकी लव स्टोरी को न दिखा दिया जाए। वो इस बात को काफी नर्वस थी कि कहीं फिल्म में इनकी लव स्टोरी पर्दे पर न परोस दी जाए।
4 of 6
Rai Laxmi
- फोटो : Facebook
राय लक्ष्मी ने माना था कि हां मैं धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी। ये बात उन दिनों की हैं जब लक्ष्मी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड एंबेसडर थी।
विज्ञापन
5 of 6
Rai Laxmi
- फोटो : Facebook
लक्ष्मी ने अपने रिलेशनशिप को कबूल करते हुए कहा था कि हम करीब एक साल कम वक्त के लिए रिलेशनशिप में थे। इस दौरान हम दोनों कभी कमिटेड नहीं हुए और नही शादी को लेकर कभी कोई बात की।
धोनी की बायॉपिक में राय लक्ष्मी की लव स्टोरी को शामिल नहीं किया गया था, इसलिए लोगों को इनके रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा पता नहीं चला। अब तब लक्ष्मी बॉलीवुड फिल्म जूली 2 में आ रही हैं तो एक बार फिर उनके और धोनी के रिलेशनशिप की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।