फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। वह एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। 38 वर्षीय स्पिनर ने अपने करियर के दौरान तमाम कीर्तिमान स्थापित किए। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सातवें पायदान पर हैं। क्रिकेट की दुनिया में जैसे-जैसे अश्विन का कद बढ़ा उनकी कमाई भी सातवें आसमान को छूने लगी। हम यहां उनकी नेटवर्थ पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 5
रोहित और अश्विन
- फोटो : PTI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में अश्विन की नेटवर्थ 132 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मिलने वाली सैलरी, आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट और विज्ञापनों से होने वाली कमाई शामिल है। बता दें कि, महान स्पिनर अश्विन बीसीसीआई की ग्रेड ए का हिस्सा हैं। इसके लिए उन्हें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं। अश्विन आईपीएल 2022 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। हर साल फ्रेंचाइजी उन्हें पांच करोड़ रुपये देती थी। हाल ही में दुबई में हुई मेगा नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
विज्ञापनों से भी अश्विन अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें मिंत्रा, बॉम्बे शेविंग कंपनी, मान्ना फूड्स, एरिस्टोक्रैट बैग्स, ओप्पो, मूव, स्पेक्समेकर्स, जूमकार, कोको स्टूडियो तमिल और ड्रीम 11 शामिल हैं। इसके अलावा अश्विन का चेन्नई में एक बड़ा घर है, जिसकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये है।
4 of 5
अश्विन ने संन्यास लिया
- फोटो : BCCI
अश्विन के नाम टेस्ट में 37 फाइव विकेट हॉल है, जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। उनके बाद कुंबले का नंबर आता है। कुंबले ने टेस्ट में 35 बार पारी में पांच विकेट लिए थे। ओवरऑल सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 67 बार ऐसा किया था। अश्विन शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
अश्विन 106 टेस्ट खेलने के अलावा 116 वनडे और 65 टी20 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने वनडे में 156 विकेट और टी20 में 72 विकेट लिए थे। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 25 रन देकर चार विकेट और टी20 में आठ रन देकर चार विकेट है। वनडे में उनकी इकोनॉमी 4.93 की और टी20 में 6.90 की रही है। हालांकि, इन दोनों में वह एक बार भी पारी में पांच विकेट नहीं ले पाए। इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट में काफी रन भी बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 3503 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 25.75 का रहा है। अश्विन के नाम टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 124 रन का रहा है। उन्होंने छह शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 16.44 की औसत से 707 रन और टी20 में 114.99 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं।