फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन के रिकॉर्ड ही बताते हैं कि वो टेस्ट में बेस्ट क्यों हैं!

Mon, 26 Sep 2016 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अश्विन - फोटो : getty
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 37वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। अश्विन ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को अपना 200वां शिकार बनाया। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अश्विन
अश्विन को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 37 टेस्ट लगे। ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट ने 36 टेस्ट मैचों में 200 शिकार किए। हालांकि भारतीय ऑफ स्पिनर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए, मगर टेस्ट में उनका रिकॉर्ड बताता है कि वो इस फॉर्मेट में क्यों बेस्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 8
आर अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन ने 37वें टेस्ट में 200 विकेट लिए। इस तरह उन्होंने डेनिस लिली और वकार यूनुस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। दोनों ने 38वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे।

4 of 8
अश्विन - फोटो : Facebook
मौजूदा दौर की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 39 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे। मगर अश्विन ने नंबर वन टेस्ट गेंदबाज से दो टेस्ट कम खेल कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन

अश्विन के रिकॉर्ड्स ही बताते हैं कि वो टेस्ट में बेस्ट क्यों हैं!

5 of 8
अश्विन - फोटो : getty
भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए, तो अश्विन से पहले यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। भज्जी ने 46 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लिए थे। भज्जी के बाद अनिल कुंबले (47), भागवत चंद्रशेखऱ (48) और कपिल देव (50) का नंबर आता है।
विज्ञापन

अश्विन के रिकॉर्ड्स ही बताते हैं कि वो टेस्ट में बेस्ट क्यों हैं!

6 of 8
अश्विन - फोटो : twitter
भारत 200 टेस्ट विकेट लेने वाले 9वें भारतीय बॉलर हैं। भारत की ओर से अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों 619 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

अश्विन के रिकॉर्ड्स ही बताते हैं कि वो टेस्ट में बेस्ट क्यों हैं!

7 of 8
आर अश्विन - फोटो : Getty
200 ही नहीं, अश्विन 100 टेस्ट विकेट लेने वाले भी सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ने 18 मैचों में 100 विकेट लिए थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इरापल्ली प्रसन्ना के नाम था, जिन्होंने 20वें टेस्ट में विकेटों का शतक पूरा किया।
विज्ञापन

अश्विन के रिकॉर्ड्स ही बताते हैं कि वो टेस्ट में बेस्ट क्यों हैं!

8 of 8
आर अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट और सेंचुरी बनाने का कारनामा 2 बार कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वो इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने यह कारनामा दोनों बार वेस्टइंडीज के खिलाफ किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें