स्टार्क ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मुझे लगता है कि यह काफी मजेदार है कि मैं गुलाबी गेंद से 100वां टेस्ट खेलने जा रहा हूं।' यह मौका और भी खास हो जाएगा, अगर वह पांच विकेट ले लेते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 12 जुलाई (भारतीय समयानुसार 13 जुलाई) से जमैका में खेला जाएगा। यह एक पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस मैच में उतरने के साथ ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इस टेस्ट को लेकर वह खासा उत्साहित हैं और उन्होंने बयान भी दिया है। स्टार्क ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा कि उनका 100वां टेस्ट एक डे-नाइट मैच होना काफी मजेदार है। जमैका में मैदान पर उतरते ही स्टार्क ओवरऑल 16वें ऑस्ट्रेलियाई और देश के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
स्टार्क ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मुझे लगता है कि यह काफी मजेदार है कि मैं गुलाबी गेंद से 100वां टेस्ट खेलने जा रहा हूं।' यह मौका और भी खास हो जाएगा, अगर वह पांच विकेट ले लेते हैं, जिससे वह 400 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वह शेन वॉर्न (145 टेस्ट में 708 विकेट), ग्लेन मैकग्रा (124 मैचों में 563 विकेट) और नाथन लियोन (139 टेस्ट में 562 विकेट) के बाद ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई पेसर होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
स्टार्क ने गुलाबी ड्यूक्स गेंद के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपरिचित होने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक नया अनुभव है। स्टार्क ने बताया कि उस्मान ख्वाजा गुलाबी ड्यूक्स गेंद का अनुभव रखने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। ख्वाजा ने डेढ़ दिन तक चले काउंटी मैच में ड्यूक्स की गुलाबी गेंद से खेला था। स्टार्क ने कहा, 'गुलाबी ड्यूक के साथ रात में मूवमेंट मिल सकती है। एक समूह के रूप में यह हमारे लिए नया है। मुझे लगता है कि उस्मान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो गुलाबी ड्यूक के साथ खेल चुके हैं। उनका मैच डेढ़ दिन तक चला था।'
4 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
स्टार्क के नाम पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। वह 13 डे नाइट टेस्ट में 74 विकेट ले चुके हैं। 48 रन देकर छह विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा चार बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। उनके और दूसरे नंबर पर मौजूद लियोन के बीच 31 विकेट का अंतर है। लियोन ने 13 पिंक बॉल टेस्ट में 43 विकेट लिए हैं। 69 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
वेस्टइंडीज ने अब तक केवल एक ही डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी की है। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ बारबाडोस में डे-नाइट टेस्ट खेला था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने 13 डे-नाइट टेस्ट मैचों में से 12 जीते हैं। उन्हें पिंक बॉल टेस्ट में एकमात्र हार पिछले साल गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मिली थी। टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 20 जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगी।