फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब या चेन्नई कौन किस पर भारी
पंजाब और चेन्नई के बीच शुक्रवार शाम खेला जाने वाला मुकाबला एक्शन से भरपूर होने की उम्मीद है। पंजाब और सीएसके के बीच आईपीएल में अबतक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 14 मुकाबले धोनी सेना ने अपने नाम किए हैं। वहीं 9 मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2020 में खेले गए दोनों मुकाबले सीएसके ने अपने नाम किए थे। आईपीएल 2020 में दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रहीं थी। आंकड़ों की माने तो चेन्नई की टीम पंजाब पर भारी पड़ती दिख रही है। तो वहीं पंजाब इन नंबर्स को गलत साबित करने की पूरी कोशिश करेगा।