फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा के जीवन पर उनकी पत्नी ने लिखी किताब, लंदन के नेहरू सेंटर में लॉन्च

Sat, 19 Jul 2025 07:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किताब की लेखिका पूजा का कहना है कि इस किताब में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। इसमें पूजा ने एक पत्नी के मैदान के बाहर के नजरिए से भारतीय बल्लेबाज के 2010 से 2023 तक के अंतरराष्ट्रीय करियर की उपलब्धियों और संघर्षों के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
1 of 4
पूजा और पुजारा - फोटो : instagram
भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा ने पति के जीवन पर किताब लिखी है, जिसका नाम 'द डायरी ऑफ अ क्रिकेटर वाइफ' है। इस किताब को लार्ड्स क्रिकेट मैदान की लाइब्रेरी में जगह मिली है। शुक्रवार को इस किताब को आधिकारिक रूप से लंदन के नेहरू सेंटर में लांच किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
किताब की लेखिका पूजा का कहना है कि इस किताब में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। इसमें पूजा ने एक पत्नी के मैदान के बाहर के नजरिए से भारतीय बल्लेबाज के 2010 से 2023 तक के अंतरराष्ट्रीय करियर की उपलब्धियों और संघर्षों के बारे में लिखा है।
विज्ञापन

3 of 4
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
लाइब्रेरी में किताब के औपचारिक प्रस्तुतीकरण के बाद पुजारा ने कहा, 'क्रिकेट के इस मैदान (भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन) में घंटी बजाने और लॉर्ड्स में इस किताब की एक प्रति प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाना सम्मान की बात थी।'
विज्ञापन

4 of 4
पूजा और पुजारा - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'पूजा ने मेरे पूरे सफर को इस किताब में समेटा है। अगर मैं अपनी आत्मकथा लिख रहा होता तब भी इतना सबकुछ नहीं लिख पाता। उन्होंने अच्छे-बुरे सभी पलों का जिक्र किया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें