पंजाब किंग्स के हर मैच में नजर आने वाली शशि धीमन के बारे में सभी जानना चाहते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि वो कौन हैं और कैसे पंजाब की टीम के साथ जुड़ीं।
आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यह टीम 11 में से सिर्फ पांच मैच जीत पाई है, जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब पंजाब की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है और इस टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। शनिवार को राजस्थान के खिलाफ भी पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक लड़की ने सभी का ध्यान खींचा। यह लड़की इस सीजन पंजाब के हर मैच में नजर आई है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि आखिर यह लड़की है कौन और पंजाब के हम मैच में क्यों दिखाई देती है। यहां हम ऐसे ही सवालों का जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
शशि धीमन
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के हर मैच में स्टेडियम में दिखने वाली लड़की का नाम शशि धीमन है, जो पंजाब की टीम के सोशल मीडिया पेज के लिए एंकरिंग का काम कर रही हैं। पंजाब किंग्स के यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम वीडियो और रील्स में शशि धीमन भी दिखाई दी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
शशि धीमन
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ियों का इंटरव्यू करने के अलावा शशि धीमन मैच से पहले और मैच के बाद भी वीडियो बनाती हैं, जिनमें टीम की प्लानिंग और आने वाले मैचों में संभावनाओं पर बात की जाती है। इस दौरान शशि अपनी टीम के कमजोर और मजबूत पहलुओं पर भी चर्चा करती हैं।
4 of 7
शशि धीमन
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स की टीम के सोशल मीडिया वीडियो में एंकरिंग करने से पहले शशि स्टैंड अप कॉमेडी करती थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो भी शेयर किए हैं, जो स्टैंड अप कॉमेडी के हैं। उनके कई वीडियो काफी लोकप्रिय हुए थे। शशि पिछले तीन-चार साल से स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
शशि धीमन
- फोटो : IPL/BCCI
शशि धीमन को पंजाबी होने के चलते ही पंजाब किंग्स में सोशल मीडिया एंकरिंग का काम मिला है। वो पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्हें पंजाबी बोलनी भी आती है। इसी वजह से वो कई वीडियो में पंजाबी में भी बात करती हैं, जिससे पंजाब के फैंस का खास लगाव होता है।
विज्ञापन
6 of 7
शशि धीमन
- फोटो : सोशल मीडिया
शशि धीमन पिछले दो-तीन सालों से स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में काफी एक्टिव रही हैं। वो साल 2020 से मुंबई में रह रही हैं और पंजाब के साथ जुड़ने से पहले वो स्टैंड अप शो, लाइव शो और कॉमेडी शो कर रही थीं। वो दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, बांद्रा और थाणे में शो कर चुकी हैं।
शशि धीमन ने अपनी पढ़ाई मेडिकल साइंस से की है। वो फार्मा साइंटिस्ट हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद वो स्टैंड अप कॉमेडी करने लगीं और अब पंजाब की टीम के लिए एंकरिंग कर रही हैं। वो हम मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ रहती हैं और उनके इंटरव्यू करती हैं।