फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: विराट की तरकश के 11 तीर, पहले टेस्ट में कैसा होगा कप्तान का चक्रव्यूह?

Tue, 01 Oct 2019 12:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
तकरीबन एक साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम घर में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हो चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में टेस्ट मैच खेला था जिसमें उसने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

उसके बाद से भारत ने विदेशी जमीन पर ही अपने सारे मैच खेले हैं। लेकिन अब विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज में जीत के इरादे से उतरेगी। विशाखापत्तनम में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम अपने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
ओपनर्स
टीम प्रबंधन के द्वारा नए प्रयोग के तहत रोहित शर्मा को मयंक अग्रवाल के साथ सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मिलनी तय है।
विज्ञापन

3 of 7
विराट-मंयक - फोटो : social Media
मध्यक्रम
वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मध्यक्रम में कोई बदलाव मुश्किल है। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रहाणे के साथ चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी की जगह पक्की है और यहां बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विकेटकीपर
भविष्य के विकेटकीपर के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत का वेस्टइंडीज दौरा निराशाजनक रहा है। यहां तक की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा है। बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट उन्हें फिर से मौका दे सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
Ravindra Jadeja
आलराउंडर
गेंद और बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा की जगह पक्की है और वे एक बार फिर से टीम के लिए आलराउंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी
गेंदबाजी
बुमराह की गैरमौजूदगी में स्पिन पिच को देखते हुए टीम एक स्पिनर को खिला सकती है। टेस्ट में और घरेलू मैदान पर सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को टीम में मौका मिला सकता है। उनके अलावा गेंदबाजी में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जगह तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के संभावित XI खिलाड़ी
रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें