prithvi shaw
'ऐसे में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ी लाभ की स्थिति में होंगे, लेकिन बढ़िया करने की दिलचस्प चुनौती भी रहेगी। भारत न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप मेरे, मनजोत, शुभम गिल और नागरकोटी जैसे किसी एक खिलाड़ी के नहीं बल्कि टीम में हर खिलाड़ी के मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन और चीफ कोच राहुल द्रविड़ सर के बेहतरीन मार्गदर्शन से ही जीत पाया। भारत की अंडर-19 विश्व कप की खिताब जीत में हमारे पेसरों के साथ खासतौर पर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। इस अंडर-19 विश्व कप में नहीं बल्कि इसके पिछले संस्करणों में हमारे खास कायमाब रहने का सबब हमारे पास दुनिया की बाकी टीमों से बेहतरीन स्पिनरों का रहना रहा।'