फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच पृथ्वी शॉ ने निकाली भड़ास, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Sun, 20 Dec 2020 11:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : Amar Ujala
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। डे-नाइट टेस्ट में मात्र 36 रन पर सिमटने के साथ ही भारतीय टीम ने अपने टेस्ट इतिहास का न्यूनतम स्कोर भी बनाया। वैसे तो इस मैच की दूसरी पारी में सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के खेल पर हर किसी ने सवाल उठाया। 
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@ICC
21 वर्षीय बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए। शॉ ने पहली पारी में शून्य तो दूसरी पारी में मात्र चार रन बनाए। दोनों पारियों में मिलाकर वह सिर्फ छह गेंदें ही खेल सका। उन्हें पहली पारी में स्टार्क और दूसरी पारी में कमिंस ने एक ही तरीके से बोल्ड किया।
विज्ञापन

3 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter
शॉ की बल्लेबाजी और तकनीक को लेकर सबसे पहले उनके आईपीएल के दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने सवाल उठाए और फिर उनकी फॉर्म के साथ ही उनके खेलने के तरीके पर भी सवाल उठने लगे। शॉ की बल्लेबाजी को देखते हुए अब इसकी उम्मीद कम ही है कि वह दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter
हालांकि तमाम आलोचनाओं के बीच पृथ्वी शॉ ने पहली बार अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है और अपनी भड़ास निकाली है। शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'अगर आप कोई काम करते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति आपको हतोत्साहित करता है, इसका मतलब है कि वह व्यक्ति यह काम नहीं कर सकता है लेकिन आप कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें