पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
शॉ ने राजस्थान पर छह विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'सौरव सर, रिकी सर, कैफ सर के रहने से सब कुछ बदल गया। टीम में संदीप लामिछाने, मनजोत कालरा और मेरे जैसे युवा खिलाड़ी हैं लेकिन हमें कभी महसूस नहीं हुआ कि हम अनुभवहीन हैं। हमें मैदान के भीतर और बाहर दोनों तरफ सीनियर के साथ वाले ग्रुप में रखा गया।'