आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सीजन में अपना दूसरा मुकाबला जीता। इस मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटी भी मैच देखने स्टेडियम में पहुंची थीं।
विज्ञापन
2 of 6
preity zinta
प्रिटी जिंटा ने न सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट और दिलकश अदाओं के साथ मैच में समा बांधा, बल्कि टीम को प्रमोट करने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टी-शर्ट भी फैंस को बांटी।
विज्ञापन
3 of 6
Preity Zinta
प्रिटी ने स्टेडियम में बैठे फैंस की तरफ टी-शर्ट उछालकर फेंकी और उनसे अपनी टीम को चीयर-अप करने को कहा। हालांकि इसी बीच प्रिटी की अपने फैंस के साथ कुछ कहासुनी भी हो गई।
4 of 6
preity zinta
दरअसल हवा में टी-शर्ट फेंकते हुए प्रिटी पर एक फैन ने भद्दे कमेंट कसे। फैन ने क्या कहा, इसकी अभी तक प्रिटी ने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी बात सुनकर वह काफी भड़क गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
preity zinta
इसके बाद गुस्साई प्रिटी ने इस फैन को आड़े हाथों लिया और उससे कहा, 'पीछे चले जाइए'। हालांकि फैन से नाराज प्रिटी ज्यादा देर के लिए अपना मूड खराब नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इस घटना से अपना ध्यान हटा लिया।
बता दें कि इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने 44 गेंदो पर शानदार 79 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आईपीएल में धोनी का यह अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।