रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर से खास होगा। इस दिन टीम इंडिया वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया के सामने होगी ऑस्ट्रेलियाई चुनौती जिन्होंने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।
हालांकि भारतीय टीम ने भी अपने पहले मैच में रोहित शर्मा के शतक और चहल के 4 विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका को हराकर दमदार शुरुआत की है।
बावजूद इसके जबरदस्त फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं होगा। लेकिन टीम इंडिया अपने 11 धुरंधरों के दम पर मैच पलटने का माद्दा रखती है तो आईए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI:
विज्ञापन
2 of 6
rohit-dhawan
ओपनर्स
हालांकि धवन की कमजोर फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है लेकिन बावजूद इसके रोहित शर्मा और शिखर धवन एक बार फिर से ओपनिंग करते दिखेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
virat kohli ms dhoni
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम का भार एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल, एमएस धोनी के कंधों पर होगा क्योंकि तीनों ही बल्लेबाज अच्छे लय में नजर आ रहे हैं और टीम को एक बार फिर से इनसे उम्मीदें होंगी.
4 of 6
Hardik Pandya
- फोटो : social Media
ऑलराउंडर
केदार जाधव और हार्दिक पांड्या एक बार फिर से ऑलराउंडर की भूमिका में दिखेंगे और टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में मजबूती देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Chahal-Bumrah-Hardik Pandya
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था और साथ मिलकर 4 विकेट निकाले थे तो तेज गेंदबाजी में एक बार फिर से दोनों की जोड़ी नजर आएगी. स्पिन का कार्यभार एक बार फिर से कुलदीप और चहल की जोड़ी के जिम्मे होगा.