फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में बदलाव के साथ उतर सकते हैं रहाणे, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Thu, 11 Apr 2019 05:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
गुरुवार को रात 8 बजे एक बार फिर से चेन्नई और राजस्थान की टीम आमने-सामने होगी। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था तब चेन्नई ने बहुत करीबी मुकाबले में राजस्थान को 8 रनों से हराया था। इस बार राजस्थान अपनी गलतियों को सुधारते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी। 

अभी तक दोनों टीमें 20 बार आमने-सामने हुई हैं, इस दौरान चेन्नई ने 13 तो राजस्थान ने 7 बार जीत दर्ज की है। बात करें राजस्थान के घरेलू मैदान जयपुर की तो यहां खेले गए 5 मैचों में राजस्थान ने 3 तो चेन्नई ने दो मुकाबले जीते हैं।

हालांकि राजस्थान का यह सीजन इस बार अच्छा नहीं रहा है और वो  अपने घरेलू मैदान पर खेले गए 3 मुकाबले में 1 ही जीत पाई है और शायद यही कारण है कि सीजन में राजस्थान की टीम को 5 में से 1 मैच में ही जीत नसीब हुई है।

इस उम्मीद के साथ कि आज राजस्थान वापसी करेगी, आईए जानते हैं कि चेन्नई के खिलाफ क्या हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग XI:
विज्ञापन

2 of 6
ajinkya rahane
ओपनर्स
यहां एक बार फिर से कप्तान रहाणे और बटलर की जोड़ी पारी की शुरुआत करती दिख सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम का भार एक बार फिर से स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी के कंधों पर हो सकता है।

 

4 of 6
एश्टन टर्नर
ऑलराउंडर
बेन स्टोक्स अभी तक इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनकी जगह टीम ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशटन टर्नर को आजमा सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
गेंदबाजी
कृष्णप्पा गौतम और श्रेयस गोपाल ने अब तक स्पिन की जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है और चेन्नई के खिलाफ एक बार फिर से इन दोनों पर नजर रहेगी। इनके अलावा धवल कुलकर्णी और जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी को धार देते दिख सकते हैं। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट की जगह टीम वरुण आरोन को मौका दे सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
संभावित XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, एशटन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी और वरुण आरोन 

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें