फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Wed, 06 Sep 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
टीम इंडिया के लिए मौजूदा श्रीलंका दौरा शानदार रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने मेजबान टीम को अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं करने दी है। पहले भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती। इसके बाद उसने वन-डे सीरीज में श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप किया।  श्रीलंका को इस सीरीज में चुनिंदा उपलब्धियां हाथ लगी जबकि टीम इंडिया ने खेल के हर विभाग में अपनी महारत साबित की। अब दोनों टीमों के बीच बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकती है:
विज्ञापन

ओपनर्स - रोहित शर्मा और विराट कोहली

2 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
रोहित शर्मा का खेलना तय है, लेकिन शिखर धवन अपनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से घर लौट गए हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि कप्तान विराट कोहली खुद ओपनिंग करने आएंगे या फिर अजिंक्य रहाणे को मौका मिलेगा? बता दें कि रहाणे अंतिम वन-डे में 17 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। चूंकि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना है, ऐसे में टीम इंडिया कोई प्रयोग नहीं करना पसंद करेगी।

इसका साफ मतलब यह है कि रोहित के साथ कोहली ही ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर - मनीष पांडे, केएल राहुल, एमएस धोनी

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
कोहली के ओपनिंग करने से मनीष पांडे को तीसरे क्रम पर आजमाया जा सकता है। पांडे का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट करीब 113 का है। आईपीएल में भी वो दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें तीसरे क्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

चौथेक्रम पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है। टीम प्रबंधन को राहुल की क्षमता का अनुमान है, ऐसे में उन्हें मौका मिलना तय नजर आ रहा है। पांचवें क्रम की पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर होगी। धोनी ने वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और उनसे फिर कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ऑलराउंडर्स - हार्दिक पांड्या और केदार जाधव

4 of 6
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या को पांचवें क्रम पर भी आजमाया जा सकता है, लेकिन यह परिस्थिति पर निर्भर करेगा। गेंद से भी पांड्या का प्रदर्शन अच्छा रहा है और विराट कोहली उनकी क्वालिटी का पूरा लाभ उठाना चाहेंगे। 

सातवें क्रम पर केदार जाधव को मौका मिलना तय माना जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वन-डे में शानदार अर्धशतक लगाने वाले जाधव गेंदबाजी करते समय टीम को अहम समय पर सफलता दिलाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

स्पिनर्स - कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

5 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
कुलदीप यादव पर इस मैच में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। चाइनामैन को फटाफट क्रिकेट में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाना जाता है। कप्तान कोहली चाहेंगे कि कुलदीप एकमात्र टी20 में अपनी छाप छोड़े।

युजवेंद्र चहल को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है। चहल अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को उलझाना जानते हैं और टी20 क्रिकेट में वो विकेटों का शतक भी लगा चुके हैं। टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज - भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह

6 of 6
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और दोनों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपनी स्विंग से खूब परेशान किया है। फटाफट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को विशेषज्ञ माना गया है, ऐसे में उन्हें टीम से बाहर बैठाने का कोई जरिया नहीं नजर आता।

भुवनेश्वर कुमार भी शानदार गेंदबाजी करते हैं और आईपीएल में उन्हें सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माना गया था। इसे देखते हुए बुमराह और भुवी की जोड़ी का टी20 मैच में खेलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें