मुंबई की टीम बुधवार को वानखेड़े के अपने घरेलू मैदान में पंजाब का सामना करेगी। पिछली बार जब मुंबई की टीम मोहाली में पंजाब के खिलाफ उतरी थी तब उसे हार मिली थी। लेकिन इस बार जब मुंबई अपने घर में खेलेगी तो उस हार का बदला जरुर लेना चाहेगी।
मुंबई फिलहाल शुरुआती हार से उबरती दिख रही है और फिर से अपने लय में लौट रही है। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार वानखेड़े की पिच में मुंबई के गेंदबाज खतरनाक साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में अभी कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय जरुर है लेकिन वो कभी भी वापसी करने का दम रखते हैं।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं कि पंजाब के खिलाफ क्या हो सकती है मुंबई की प्लेइंग XI