फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक टेस्ट के लिए पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को दी बधाई, स्पेशल संदेश में लिखी ये बातें

Thu, 14 Jun 2018 10:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाली 12वीं टीम है। खेल में अफगानिस्तान के इस ऐतिहासिक आगाज का सम्मान करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेशल संदेश के जरिए टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
PM Modi
पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंटर के जरिए ट्विटर पर लिखा 'यह मौका वाकई में ऐतिहासिक है और हमें खुशी है कि अफगानिस्तान ने टेस्ट में डेब्यू के लिए बतौर विरोधी टीम के रूप में भारत को चुना।'



 
विज्ञापन

3 of 5
afghanistan test cricket team
इसके अलावा भी पीएमओ की तरफ से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक लेटर जारी किया गया था जिसमें लिखा था, 'अफगानिस्तान की टीम युवा और होनहार खिलाड़ियों से भरी है और जिस तरह से इसने कम वक्त में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है वो काबिल-ए-तारीफ है।'

4 of 5
afghanistan premier league
'अफगानिस्तान जैसी टीम को ग्रेटर नोएडा और देहरादून में मेजबानी का मौका देने के लिए फक्र महसूस कर रहे हैं। हमारी ओर से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई को इस खेल से पहले शुभकामनाएं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Afghanistan cricket team
गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज किए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन लंबे समय बाद उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका अब जाकर मिला है। अफगानिस्तान वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट में अपनी पारी का आगाज करने वाला 12वां देश बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें