भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर हर रोज नए-नए बयान सुनने को मिल रहे हैं। बीसीसीआई के चेयरमैन गांगुली, कप्तान विराट कोहली, कोच शास्त्री या फिर चयनकर्ता एमएसके प्रसाद इनमें से हर कोई धोनी के बारे में खुलकर नहीं बोल रहा है। यही कारण है कि फैंस भी असमंजस की स्थिति में हैं और धोनी के भविष्य के बारे में जानना चाह रहे हैं।