शुक्रवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरु होने वाला है। पहला टेस्ट 197 रनों से जीत कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ईडन गार्डन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले ही भारत को दो बड़े झटके लग गए हैं। इसका मतलब यह है कि भारत को अपनी टीम में दो बदलाव तो कम से कम करने ही पड़ेंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया को नंबर 1 का ताज दिलाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
भारत अगर दूसरा टेस्ट भी जीत जाता है, तो वो न सिर्फ सीरीज जीत जाएगा, बल्कि आईसीसी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर वन टीम भी बन जाएगा। फिलहाल पाकिस्तान पहले स्थान पर काबिज है। भारत को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं। भारत को जीत दिलाने के लिए कौन-से 11 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया को नंबर 1 का ताज दिलाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!
3 of 7
मुरली विजय
- फोटो : espncricinfo
भारत के लिए सबसे बड़ी दुविधा होगी सलामी जोड़ी को लेकर, क्योंकि लोकेश राहुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब मुरली विजय के साथ शिखर धवन या गौतम गंभीर में से एक को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। एक बात तो तय है कि विजय के साथ दिल्ली का खब्बू बल्लेबाज मैदान पर उतरेगा। हालांकि गंभीर को जगह मिलने की संभावना अधिक है।
टीम इंडिया को नंबर 1 का ताज दिलाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter
मध्यक्रम की बात की जाए तो कप्तान और कोच को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे पर विराट कोहली का आना तय है। दोनों की जगह बदलने या हिलाने का कोई कारण टीम प्रबंधन के पास नहीं है। दोनों अपने स्थान पर सबसे उपयुक्त बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया को नंबर 1 का ताज दिलाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!
5 of 7
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
कोहली के बाद पांच नबंर पर अजिंक्य रहाणे का आना तय है। रहाणे भारतीय मध्यक्रम की रीढ बन कर उभरे हैं। विशेषज्ञ बल्लेबाजों में रोहित शर्मा छठे नबंर पर आएंगे। रोहित को पहले मैच में अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में खिलाया गया था, मगर इस बार उनके सिर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया को नंबर 1 का ताज दिलाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!
6 of 7
आर अश्विन
- फोटो : PTI
रिदिमान साहा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम के पास इकलौता विकल्प है। ऑलराउंडर की बात की जाए तो भारत को इस मैच में रविचंद्रन अश्विन की कमी जरूर खलेगी, मगर रविंद्र जड़ेजा को उनका रोल निभाना पड़ेगा। इसके अलावा अमित मिश्रा को अनुभव के चलते जयंत यादव पर तरजीह मिल सकती है।
टीम इंडिया को नंबर 1 का ताज दिलाने उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी!
7 of 7
Umesh yadav And shami
- फोटो : G
पेस बैट्री में भारत शायद ही कोई बदलाव करे। मोहम्मद शमी ने कानपुर की सूखी पिच पर रिवर्स स्विंग गेंदबाजी का नमूना पेश किया और उमेश यादव ने साबित किया है कि वो अपनी रफ्तार से भी भारत को ब्रेकथ्रू दिलाने में काफी सफल हैं।