फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

Fri, 09 Dec 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आर अश्विन - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेकर 23वीं बार 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कमाल किया। अश्विन ने सिर्फ 43वें टेस्ट में यह कमाल किया।। अश्विन ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 131 मैचों में 23 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए।
Trending Videos
विज्ञापन

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

2 of 7
कपिल देव
हालांकि अश्विन ने आगे भी टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हैं, मगर अश्विन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं, वो जल्द ही अपने हमवतन साथियों का रिकॉर्ड भी तोड़ दें। इसके अलावा 6 बार एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन है एक पारी में 5 विकेट लेने के मामले में 5 प्रमुख गेंदबाज:
विज्ञापन

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

3 of 7
ग्लेन मैकग्रा
ग्लेन मैकग्रा
ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज को आज भी याद किया जाता है। 1993 से 2007 के बीच 124 मैच खेलने वाले मैकग्रा ने 563 विकेट झटके। मैकग्रा ने 29 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिया। उन्होंने 3 बार मैच में 10 या उससे अधिक विकेट भी लिए हैं।

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

4 of 7
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
भारत के सबसे सफल टेस्ट गेदबाज और टीम इंडिया के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने 1990 से 2008 के बीच 132 मैच खेले और 619 शिकार किए। कुंबले ने मैच में ही नहीं, बल्कि पारी के सभी 10 विकेट लेने का भी कमाल किया है। कुंबले ने पाक खिलाफ 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 35 बार पंजा मारा है। 8 बार उन्होंने मैच में 10 या अधिक विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

5 of 7
रिचर्ड हेडली
रिचर्ड हेडली
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने 1973 से लेकर 1990 तक क्रिकेट मैदान में अपना जलवा बिखेरा। हेडली ने 86 मैचों में 431 विकेट झटके। अपने करियर के दौरान हेडली ने 36 बार 5 या उससे अधिक विकेट झटके। एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट लेने कमाल उन्होंने 9 बार किया।
विज्ञापन

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

6 of 7
शेन वॉर्न
शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 मैच खेले। इन 15 सालों के दौरान वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में कुल 708 विकेट लिए। वॉर्न ने 37 बार 5 या उससे अधिक विकेट लिए है। मैच में 10 विकेट लेने में वो 10 बार सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने 23वीं बार लिए 5 विकेट, जानिए कौन है इस लिस्ट में सबसे आगे

7 of 7
मुथैया मुरलीधरन
मुथैया मुरलीधरन
बाकी गेंदबाज जहां पहुंचने का सपना भी नहीं देख पाते, मुरली उस शिखर पर बैठे हैं। श्रीलंका के इस दिग्गज स्पिनर ने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट मैच खेले। मुरली ने अपने आखिरी मैच में 800 विकेट लेने का आंकड़ा छुआ। 5 विकेट लेने के मामले मुरली वॉर्न से 30 कदम आगे हैं। मुरली ने 67 बार या अधिक विकेट लिए हैं। मैच में उन्होंने 22 बार 10 विकेट झटकने का कमाल किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें