भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तौथे मैच में कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। मगर इस टीम के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल की देन है। मतलब साफ है कि इस टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जर्सी से पहले अपने फ्रेंचाइजी की जर्सी पहनी। आईपीएल में खिलाड़ियों को चुनने का तरीका अब बदल गया है।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट खोज है मौजदूा भारत की टेस्ट टीम
2 of 7
सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Cricket Country
आईपीएल के पहले सीजन में मार्की प्लेयर की अवधारणा थी। जहां देश के दिग्गज प्लेयर अपने शहर की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने। मगर अब, जो खिलाड़ी घरेलु या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़िया खेल दिखाते हैं, वो आईपीएल का हिस्सा बनते हैं। अब फ्रेंचाइज टीम इंडिया से आईपीएल टीम बनाती है। जानिए कौन हैं मौजूदा टीम के वो खिलाड़ी जिन्होंने भारतीय टीम से पहले आईपीएल खेला:
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट खोज है मौजदूा भारत की टेस्ट टीम
3 of 7
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर ने भारत के लिए 25 दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। इस मैच में भुवी ने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मगर उनका आईपीएल डेब्यू 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ किया था। 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले भुवी ने पुणे वॉरियर्स इंडिया को इस मैच में जीत दिलाई। इसके बाद पुणे फ्रेंचाइजी के बाहर हो गई, मगर भुवी टीम इंडिया में आ गए।
टी-20 क्रिकेट खोज है मौजदूा भारत की टेस्ट टीम
4 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : IPL
चेतेश्वर पुजारा
बहुत कम लोग जानते हैं कि चेतेश्वर पुजारा आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं। पुजारा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए खेल चुके हैं। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले पुजारा ने 2013 में जिंबाब्वे के खिलाफ पहला वनडे खेला। पुजारा ने केकेआर के लिए पहले आईपीएल मैच में 16 गेंदों में मात्र 10 रन बनाए।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट खोज है मौजदूा भारत की टेस्ट टीम
5 of 7
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा का पहला निकनेम 'रॉकस्टार' था, जो उनके पहले आईपीएल कप्तान शेन वॉर्न ने दिया था। फरवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे से पदार्पण करने वाले जडेजा ने सीमित ओवरों के बाद टेस्ट में भी अपनी छाप छोड़ी। जडेजा ने अपना पहला आईपीएल मैच 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पहला आईपीएल मैच खेला।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट खोज है मौजदूा भारत की टेस्ट टीम
6 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
रविचंद्रन अश्विन
मौजूदा दौर में टीम के नंबर 1 ऑल राउंडर आर. अश्विन ने टेस्ट में खूब विकेट चटकाए और रन भी बनाए। 2010 में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 डेब्यू करने वाले अश्विन ने 2009 से ही आईपीएल खेलना शुरू कर दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ न बल्लेबाजी का मौका मिला और न ही गेंदबाजी का।
विराट कोहली
टीम इंडिया के बेस्ट प्लेयर विराट कोहली हर फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करते हैं। शुरू से ही रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के साथ जुड़े विराट ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेला और 12 रन बनाए। कोहली ने टी-20 में 2010 और टेस्ट में 2011 में पदार्पण किया। मगर कोहली ने आईपीएल में पहला मैच 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए केकेआर के खिलाफ खेला था, टीम बुरी तरह हारी थी।