चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए टीम इंडिया का चयन 8 मई को होना है। आईसीसी से रेवेन्यू मॉडल पर मुंह की खाने के बाद खबर थी की भारतीय बोर्ड इस प्रतियोगिता से नाम वापिस ले सकते है, मगर अब टीम के चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि भारत अपने खिताब की रक्षा करने इंग्लैंड जरूर जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि किन नामों को टीम इंडिया में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
2 of 8
इशांत शर्मा
- फोटो : IPL
यदि आईपीएल को प्रदर्शन का पैमाना माना जाए, तो कुछ नामों की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है और कुछ नए नाम भी टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हालांकि, आईसीसी इवेंट होने के कारण चयनकर्ता टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव करें, मगर आईपीएल में शानदार प्रदर्सन के बूते इन खिलाड़ियों का दावा है सबसे ज्यादा मजबूत:
विज्ञापन
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
3 of 8
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL
गौतम गंभीर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ने 11 मैचों में 51.37 की औसत और 134.75 की स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 नाबाद रहा है। इस आईपीएल में 4 फिफ्टी जड़ने वाले गंभीर की पैरवी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी कर चुके हैं। गंभीर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनका अनुभव टीम के काम आ सकता है।
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
4 of 8
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
सुरेश रैना
आईपीएल की बात और रैना का जिक्र न हो यह संभव नहीं। इस आईपीएल में रैना ने अभी तक 11 मैचों में 49.37 की औसत से 395 रन बनाए हैं। 3 फिफ्टी ठोकने वाले रैना ने इस साल 84 रन की पारी भी खेली है। रैना का स्ट्राइक रेट 145.22 का रहा है और वो मध्यक्रम को और मजबूती दे सकते हैं।
विज्ञापन
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
5 of 8
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL official web
रॉबिन उथप्पा
केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस साल गजब की फॉर्म में हैं। उथप्पा ने इस आईपीएल में अपनी प्रतिभा के साथ पूरा न्याय करते हुए 10 मैचों की 9 पारियों में 87 के सर्वाधिक स्कोर के साथ 384 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 42.66 और स्ट्राइक रेट 170.66 की रही। उथप्पा ने इस सीजन में 5 अर्धशतक बनाए हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
6 of 8
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
ऋषभ पंत
यदि वैकल्पिक विकेटकीपर की बात की जाए दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत पर भी निगाह डाली जानी चाहिए। इस 19 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज ने 10 मैचों में 2 अर्धशतकों के 281 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन का है। इस आईपीएल में पंत का स्ट्राइक रेट 175 से अधिक का है। कई दिग्गज उन्हें टीम इंडिया का भविष्य भी मानते हैं।
विज्ञापन
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
7 of 8
संदीप शर्मा
- फोटो : IPL
संदीप शर्मा
भुवनेश्वर, शमी, उमेश, बुमराह और नेहरा के बीच बेस्ट विकल्प ढूंढ रहे चयनकर्ताओं के सामने किंग्स XI पंजाब के संदीप शर्मा ने शुक्रवार को गेल, कोहली और एबी को आउट कर अपनी ताल ठोक दी है। संदीप ने 9 मैचों में 14 20.28 की औसत से विकेट चटकाए हैं। हालांकि उनकी 8,35 इकोनॉमी थोड़ी ज्यादा है, आईपीएल में वो इस साल दूसरे सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं।
IPL 2017: अपने खेल ने इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ठोकी ताल
8 of 8
अक्षर पटेल
- फोटो : IPL official web
अक्षर पटेल
किंग्स इलेवन पंजाब के एक और गेंदबाज अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से अपना जादू बिखेरा है। अक्षर पटेल ने इस साल 10 मैचों में 20.30 की औसत और 7.33 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में टीम के लिए बल्ले से भी बहुमूल्य योगदान दिया है। ऐसे में बतौर तीसरा स्पिनर उनका दावा और मजबूत हो जाता है।