फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका से लौटते हुए लोकल ट्रेन में चढ़ा यह स्टार गेंदबाज, किसी ने नहीं किया वेलकम

Sat, 03 Mar 2018 03:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब हो उठते हैं, लेकिन मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के साथ बेहद अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया दौरा समाप्त होने के बाद तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर फ्लाइट से उतरते ही लोकल ट्रेन में सवार हो गए। यात्रियों से भरी इस ट्रेन में एक व्यक्ति भी टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज को पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन

2 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
इस बारे में शार्दुल ने कहा कि मैं इस बात से काफी हैरान था। शार्दुल ने कहा कि जब वह बिजनेस क्लास डिब्बे में बैठे हुए थे, तो आस-पास के लोग मुझे देखने लगे। वह सोचने लगे कि क्या यह सच में शार्दुल है।
विज्ञापन

3 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
हालांकि बच्चों ने मोबाइल से इंटरनेट पर मेरी तस्वीरें देखीं और वह पहचान गए कि मैं शार्दुल ही हूं। जब बच्चों ने मेरे साथ सेल्फी लेना शुरू किया तब कहीं जाकर यात्रियों को विश्वास हुआ कि मैं शार्दुल ही हूं।

4 of 5
शार्दुल ठाकुर
इस घटना के बाद शार्दुल ने कहा, 'मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि मैं जहां भी जाऊं तो लोग मुझे पहचान सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्दुल ठाकुर - फोटो : SELF
बता दें कि शार्दुल ठाकुर पहले भी चर्चाओं में आ चुके हैं, जब इन्होंने टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया था। दरअसल शार्दुल को सचिन तेंदुलकर का जर्सी नंबर दिया गया था, जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें