शाहीन-रिजवान-बाबर
- फोटो : @iMRizwanPak
फैसले से प्रभावित होने वाले खिलाड़ी
इस फैसले से पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर सीधे प्रभावित होंगे। इनमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ और शादाब खान शामिल हैं, जो इस साल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL 15) में खेलने वाले थे। इसके अलावा, हरिस राउफ और अन्य खिलाड़ी भी आईएलटी20 जैसी फ्रेंचाइजी लीग्स में जाने वाले थे।
हालांकि, इन मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि PCB ने स्पष्ट नहीं किया कि एनओसी निलंबन का कारण क्या है, लेकिन क्रिकेट सर्कल में यह माना जा रहा है कि बोर्ड का यह कदम एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिक्रिया है। समां टीवी के अलावा प्रो पाकिस्तानी डॉट पीके में भी यही बात बताई गई है।