पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तूफानी प्लेयर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बहुत बड़ा झटका दिया है। पूर्व कप्तान को बोर्ड ने अनुबंधित खिलाड़ियों की ए-श्रेणी से बाहर कर दिया है। इससे भी बड़ी बात है कि अफरीदी को किसी भी श्रेणी में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहिद अफरीदी को दिया बड़ा झटका
2 of 6
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
शाहिद अफरीदी ने मार्च 2016 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। अब अफरीदी का अनुबंध सूची से बाहर होने का मतलब साफ है कि बोर्ड अब उन्हें भविष्य में टीम का हिस्सा नहीं बनना चाहता और अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहिद अफरीदी को दिया बड़ा झटका
3 of 6
शाहिद अफरीदी
पिछले साल तक अफरीदी पीसीबी की अनुबंध सूची में ‘ए’ श्रेणी में शामिल थे, मगर अब उन्हें निकाल देना बोर्ड का सख्त और साफ संकेत है। अफरीदी के अलावा ऑफ स्पिनर सईद अजमल को भी सूची से बाहर कर दिया गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहिद अफरीदी को दिया बड़ा झटका
4 of 6
सईद अजमल
- फोटो : getty
आईसीसी ने 2014 में अजमल पर प्रतिबंध लगा दिया था, मगर पीसीबी ने उन्हें सूची में शामिल किया। अजमल पाकिस्तान की जर्सी में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 2015 में खेले थे। अजमल पर संदिग्ध एक्शन के चलते बैन लगाया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहिद अफरीदी को दिया बड़ा झटका
5 of 6
अजहर अली
- फोटो : Getty
पीसीबी ने ‘ए’ श्रेणी में मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक और यासिर शाह को जगह दी है। इसके अलावा मिस्बाह उल हक, युनिस खान, अजहर अली और सरफराज अहमद भी इस श्रेणी में शामिल हैं। एहमद शहजाद और उमर अकमल को ‘सी’ श्रेणी में धकेल दिया गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहिद अफरीदी को दिया बड़ा झटका
6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
पीसीबी ने किसी भी प्रकार से भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की है। ‘ए’ श्रेणी के खिलाड़ियों को हर महीने 5 लाख रुपए तनख्वाह के रूप में दिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें बोनस, मैच फीस और अन्य भत्तें भी दिए जाते हैं।