गुजरात टाइटंस के पहले सीजन में ही दो खिलाड़ी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। चेन्नई ने भी इस सीजन जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए और बीच सीजन में धोनी फिर टीम के कप्तान बने।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है और टीम इंडिया की कप्तानी के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनके साथ ही संजू सैमसन ने भी दिखाया है कि वो बेहतर कप्तान हो सकते हैं। इस सीजन चेन्नई की कमान जडेजा को दी गई थी, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा और बाद में जडेजा ने खुद ही चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी। कप्तान बदलने की वजह से चेन्नई की टीम पूरे टूर्नामेंट अस्थिर रही और अंक तालिका में नौवें पायदान पर रहकर सीजन खत्म किया।
यह पहला मौका नहीं था, जब किसी टीम ने अपना कप्तान बदला हो और इसकी वजह से उसका प्रदर्शन खराब रहा हो। पंजाब और दिल्ली जैसी टीमें लगातार अपना कप्तान बदलती रही हैं। यही वजह है कि ये दोनों टीमें अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल की मौजूदा टीमों ने कब-कब अपना कप्तान बदला है।
विज्ञापन
1. पंजाब किंग्स (14 कप्तान)
2 of 11
मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में कप्तान बदलने के मामले में पंजाब किंग्स की टीम सबसे आगे है। यह टीम अब तक 14 कप्तान बदल चुकी है। शिखर धवन पंजाब किंग्स के 14वें कप्तान बने। अब तक एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, कुमार संगकारा, युवराज सिंह, जॉर्ज जॉन बेली, महेला जयवर्द्धने, डेविड हसी, मुरली विजय, डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
2. दिल्ली कैपिटल्स
3 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे ज्यादा कप्तान बदलने के मामले में दूसरे नंबर पर है। यह टीम अब तक 12 खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में आजमा चुकी है। ऋषभ पंत इस टीम के 12वें कप्तान हैं। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, महेला जयवर्द्धने, जहीर खान, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जेम्स रेडफर्न होप्स, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं।
3. सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जमकर कप्तान बदले हैं। इस टीम ने 2016 में हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर को 2021 में टीम से भी बाहर कर दिया था। अब तक कुमार संगकारा, कैमरन व्हाइट, डैरेन सैमी, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर और केन विलियमसन इस टीम की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए लंबे समय तक कप्तानी की, लेकिन उनसे पहले इस टीम ने भी खूब कप्तान बदले थे। विराट से पहले राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, शेन वाटसन, डेनियल विटोरी और केविन पीटरसन ने आरसीबी की कप्तानी की थी। वहीं, विराट कोहली के बाद फाफ डुप्लेसिस टीम के कप्तान बने।
विज्ञापन
5. राजस्थान रॉयल्स
6 of 11
संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक छह कप्तानों को आजमा चुकी है। शेन वार्न, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, शेन वाटसन और संजू सैमसन इस टीम की कमान संभाल चुके हैं। शेन वॉर्न ने पहले ही सीजन में टीम को खिताबी जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
6. मुंबई इंडियंस
7 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस भी कई कप्तानों को आजमा चुकी है। शुरुआती कुछ सीजन में मुंबई ने कई खिलाड़ियों को कप्तान बनाया था, लेकिन रोहित के कप्तान बनने के बाद मुंबई ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। मुंबई के लिए सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, कीरोन पोलार्ड, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलाक और रोहित शर्मा कप्तानी कर चुके हैं।
7. कोलकाता नाइट राइडर्स
8 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शुरुआत में सौरव गांगुली फिर गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों पर भरोसा जताया था। गंभीर ने टीम को दो बार विजेता भी बनाया, लेकिन उनके जाने के बाद कोलकाता के कप्तान बदलते रहे हैं। अब तक गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैकुलम, इयोन मॉर्गन और श्रेयस अय्यर इस टीम की अगुआई कर चुके हैं।
8. चेन्नई सुपर किंग्स
9 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की टीम ने अब तक सबसे कम कप्तान बदले हैं। चेन्नई ने शुरुआत से ही धोनी पर भरोसा जताया था। उनके चोटिल होने पर रैना ने कप्तानी की थी। आईपीएल 2022 की शुरुआत में जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर से टीम के कप्तान बने। अब तक महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा चेन्नई की कप्तानी कर चुके हैं।
9. गुजरात टाइटंस
10 of 11
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम के लिए पहले सीजन में ही दो खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। हार्दिक के चोटिल होने पर राशिद खान ने गुजरात की कप्तानी की थी।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए सभी मैचों में लोकेश राहुल ने कप्तानी की है, लेकिन उनके मैदान से बाहर जाने पर क्रुणाल पांड्या ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।