फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का विकेट लेने के बाद सातवें आसमान पर हैं यह गेंदबाज, बोला- अब भी विश्वास नहीं

Fri, 27 Jul 2018 10:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli test
एसेक्स के तेज गेंदबाज पॉल वाल्टर को टीम इंडिया के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच का पहला दिन लंबे समय तक याद रहने वाला है। वाल्टर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बहुमूल्य विकेट हासिल किया। इसके बाद से वह सातवें आसमान पर हैं। चेम्सफोर्ड पर बुधवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद वाल्टर ने कहा, मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि कोहली का विकेट लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पॉल वाल्टर
2014 इंग्लैंड दौरे पर रन बनाने के लिए संघर्ष करने वाले विराट कोहली बुधवार को अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया को खराब शुरुआत से उबारा। कप्तान ने 93 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। कोहली ने इस दौरान मुरली विजय के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन

3 of 5
VIRAT KOHLI TEST
स्टंप्स के बाद बार्मी आर्मी ने कोहली को 2017 और 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया। 2017 में कोहली ने वन-डे में 26 मैचों में 76.84 की औसत से 1,460 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान छह शतक और सात अर्धशतक जमाए। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
वहीं टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 10 मैचों में 1,059 रन बनाए। वह साल में सर्वश्रेष्ठ रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर रहे। इस मामले में शीर्ष ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ रहे। स्मिथ ने 11 टेस्ट में 1,305 रन बनाए। दूसरे नंबर पर 11 टेस्ट में 1,140 रन बनाकर टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा रहे। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर रहे। एल्गर ने 12 टेस्ट में 1,128 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक
बता दें कि कप्तान विराट कोहली की अगुआई में चार बल्लेबाजों के अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने खराब शुरुआत से उबरते हुए एसेक्स के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार वापसी करते हुए छह विकेट पर 322 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें