पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर @KKRiders
कमिंस की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से चूक गई थी। कमिंस ने कहा, ‘आप कहीं पर भी पेशेवर क्रिकेट खेले, आप पर काफी दबाव रहता है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करके मैदान पर उतरते हैं तो उसे फिर से दोहराने का दबाव होता है। अगर आप खराब प्रदर्शन करके आते हैं तो आप पर बेहतर करने का दबाव होता है। मुझे लगता है कि नीलामी से अलग तरह का दबाव आता है।'