फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानियों ने भी माना भारत का लोहा, हफीज ने बताया क्यों जीती टीम इंडिया

Thu, 21 Jan 2021 12:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
भारत ने एडिलेड में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर लगातार दूसरी बार श्रृंखला में 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। भारत ने 2018-19 में विराट कोहली के नेतृत्व में सीरीज जीती थी। भारत ने यह जीत तब दर्ज की जबकि उसके कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल होने या अन्य कारणों से टीम में नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था और उसने सात विकेट पर 329 रन बनाकर गाबा में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने तीन विकेट की जीत के साथ गाबा में ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षों की बादशाहत खत्म कर ही दी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीतने वाली ओवरऑल चौथी और एशिया की पहली टीम बन गई। पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में लगातार 9 टेस्ट सीरीज हार चुका है। वहीं, श्रीलंका लगातार 7 टेस्ट सीरीज हारा है।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद हाफिज - फोटो : Social media
भारत के इस कारनामे से दुनियाभर में उसका डंका बज रहा है। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, इंजमाम उल हक, राशिद लतीफ और मोइन खान ने भी भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की सराहना की थी। अब इसमें मोहम्मद हफीज का भी नाम जुड़ गया है।

4 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने जीत की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा को निखारने की उचित व्यवस्था के कारण ही यह संभव हो पाया। हफीज ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने के लिये प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं है तथा युवाओं के कौशल को उचित तरीके से निखारना अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@cricketcomau
हफीज की माने तो पाकिस्तान में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को निखारने की अच्छी व्यवस्था नहीं है। 'मैंने इस श्रृंखला का पूरा आनंद लिया। भारतीय टीम का मनोबल गिरा हुआ था, लेकिन उसने श्रृंखला में जिस तरह से शानदार वापसी की वह लाजवाब थी। भारत 36 रन पर आउट होने और अपने कप्तान की अनुपस्थिति के बावजूद भी इसलिए वापसी कर पाया क्योंकि उसके नए और युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरह से तैयार किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : social media
हफीज ने कहा कि पाकिस्तान में केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिए उचित तरीके से तैयार नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से हमारे पास ऐसी व्यवस्था नहीं है जो हम आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से खिलाड़ी तैयार कर पाएं। यही वजह है कि हमारे कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असफल हो जाते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें