फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: गुस्से में भारत, मोहाली स्टेडियम से उतार फेंकी पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें

Mon, 18 Feb 2019 08:40 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
imran khan
पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर विभिन्न जगहों पर लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को रविवार को हटा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mohali stadium photos
पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने पीटीआई से बताया कि यह फैसला संघ के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। त्यागी ने कहा, 'एक विनम्र कदम के तहत, पीसीए ने पुलवामा हमले के शहीदोंं के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया। इस जघन्य हमले के बाद देश में काफी गुस्से का माहौल है और पीसीए भी उससे अलग नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी और शाहिद अफरीदी
उन्होंने कहा कि मोहाली स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी थी। दोनों देशों के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला 2011 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने शाहीद अफरीदी की अगुवाई वाले पाकिस्तान को 29 रन से हराया था। 

4 of 6
Imran Khan
त्यागी ने कहा कि जिन क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटायी गयी है उसमें पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल है। उनके अलावा अफरीदी, जावेद मियादाद और वसीम अकरम शामिल है। 
विज्ञापन

5 of 6
imran khan
इससे पहले शनिवार को मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब आफ इंडिया ने भी इस आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें