पिछले दिनों इंग्लैंड की लड़की के साथ शादी करने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जारी वनडे सीरीज को बीच में ही छोड़कर अपने देश लौटने को मजबूर होना पड़ा है। वह इस समय यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
2 of 6
- फोटो : Getty
करीब दो हफ्ते पहले शादी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज के शुरुआती मैच नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अब वनडे सीरीज भी बीच में ही छोड़कर अपने देश लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
3 of 6
मोहम्मद आमिर
- फोटो : Twitter
स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध के 6 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी दांपत्य जीवन की भी शुरुआत की। आमिर ने जिस लड़की से शादी की उससे 6 साल पहले ही मुलाकात हुई थी। 24 साल के आमिर 6 साल बाद इसी साल जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं और वापसी के 2 महीने बाद ही उन्होंने ब्रिटेन की पाकिस्तानी मूल की लड़की नर्जिस के साथ 22 सितंबर को लाहौर में शादी कर ली।
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
4 of 6
- फोटो : Getty
लेकिन शादी के बाद जब वह फिर से पाक टीम के साथ वनडे सीरीज के लिए जुड़े तो 5 अक्टूबर को अबू धाबी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच से पहले ही उन्हें अपने देश वापस आना पड़ा। उनकी मां की तबीयत काफी खराब हो गई है और इस कारण वह आज ही अपने देश के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
5 of 6
मोहम्मद आमिर
- फोटो : Getty
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम प्रबंधन ने आमिर को स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है जिससे वह गंभीर रूप से बीमार अपनी मां को देख सकें। आमिर ने इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में 2 विकेट लिए थे जिसमें उनकी टीम ने क्रमशः 111 और 59 रनों से जीत हासिल की थी।
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
6 of 6
- फोटो : Twitter
अब उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज से पहले दुबई लौट आएंगे। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 13 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहला मैच बेहद खास है क्योंकि यह मैच गुलाबी गेंद के साथ दुधिया रोशनी में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में आमिर की जगह टीम में अन्य तेज गेंदबाज राहत अली और सोहैल खान में से किसी एक को जगह दी जा सकती है। पाक ने टी-20 सीरीज कैरेबियाई टीम से 3-0 से क्लीन स्वीप की थी।