फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेटर हसन अली ने रचाई भारतीय लड़की सामिया से शादी, तस्वीरें आई सामने

Wed, 21 Aug 2019 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हसन अली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद अब देश की एक और बेटी सामिया आरजू पाकिस्तान की बहू बन गई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और सामिया आरजू आज दुबई में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। हरियाणा की रहने वाली सामिया आरजू का परिवार शनिवार को दुबई के लिए भी रवाना हुआ था।
विज्ञापन

2 of 6
हसन अली - फोटो : social media
पाक क्रिकेटर हसन अली ने भारतीय लड़की से शादी की है, उसका नाम सामिया आरजू है। वह हरियाणा के नूंह की रहने वाली है। एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर शामिया आरजू और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली का निकाह दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में संपन्न हुआ। दोनों परिवार में जश्न का माहौल है। इससे पहले इस प्रेमी जोड़े ने अपना प्री-वेडिंग शूट भी करवाया, जिसमें दोनाें के बीच प्यार साफ नजर आ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
samiya arzoo hassan ali wedding - फोटो : सोशल मीडिया
सामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (एरोनॉटिकल) की डिग्री ली है। पहले उसकी जेट एयरवेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। सामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।

4 of 6
शामिया आरजू और हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि इस शादी की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला के पास ही थी। खुद सामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से खास बातचीत में 20 तारीख को निकाह होने की बात कही थी। साथ-साथ दुबई जाने वाले रिश्तेदारों के बारे में भी बताया था। 
विज्ञापन

5 of 6
हसन अली - फोटो : social media
खबरों के अनुसार दुबई में निकाह होने के बाद रिसेप्शन पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। सामिया के परिवार का संबंध पाकिस्तान से काफी पुराना है। उनके पिता लियाकत अली के अनुसार हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे। उनके परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। उनके जरिए ही शामिया का रिश्ता तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
बता दें कि हसन अली भारतीय मूल की लड़की से निकाह करने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। हसन से पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय लड़की से शादी कर चुके हैं। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था। शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था जिनका एक बेटा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें