फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' रोहित के मुरीद हुए पाकिस्तानी दिग्गज, बोले- उनकी बल्लेबाजी देखने में आता है मजा

Mon, 13 Jan 2020 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में शुमार जहीर अब्बास ने कहा कि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जब क्रीज पर होते हैं तो वह टीवी सेट के सामने से नहीं हिलते। पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम के हालिया शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए रोहित की खास तौर पर तारीफ की। 
 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब वह बल्लेबाजी कर रहा होता है तो मैं टीवी स्क्रीन के सामने से हटता नहीं हूं। उसकी बल्लेबाजी देखकर काफी संतोष होता है । उसे खेलते देखना लाजवाब अनुभव है। मैं इस बात का मुरीद हूं कि वह मनचाही जगह पर शाट खेल लेता है। वह इतनी जल्दी गेंद को पकड़ लेता है जो खास है।' 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
अब्बास ने यह भी कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी की रीढ है। उन्होंने कहा, 'मुझे रोहित की बल्लेबाजी देखने में मजा आता है । मेरे घर में लोग पूछते हैं कि विराट कोहली के बारे में मेरी क्या राय है तो मैं उनसे यही कहता हूं कि कोहली कुछ कम नहीं है।'
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'कोहली तो कोहली है। मुझे दोनों की बल्लेबाजी देखने में मजा आता है।' उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की सफलता का काफी श्रेय घरेलू सर्किट में ज्यादा बदलाव नहीं करने वाले भारत के क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों को मिली आर्थिक सुरक्षा को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें