फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Afridi House: देखें कैसा है पाकिस्तान के नए चयनकर्ता अफरीदी का घर, सम्मान के साथ रखी है कोहली की जर्सी

Tue, 27 Dec 2022 01:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहिद अफरीदी के घर में विराट कोहली की एक खास जर्सी है, जिसमें भारत के कई क्रिकेट खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ हैं। अफरीदी ने यह जर्सी सजाकर रखी है। 
 
विज्ञापन
1 of 8
शाहिद अफरीदी का घर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद अफरीदी लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में रहे हैं। पहले शाहिद अफरीदी को प्रबंधन समिति में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर इस पद को स्वीकार करने से मना कर दिया कि वह इस जिम्मेदारी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम का मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद शाहिद अफरीदी ने पहले पाकिस्तान की टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। उन्होंने चार साल बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज को मौका दिया और सरफराज ने 86 रन की शानदार पारी खेली। अफरीदी ने इससे पहले एक वीडियो में अपना घर दिखाया और यह वीडियो भी काफी चर्चित रहा था। यहां हम बता रहे हैं कि अफरीदी का घर अंदर से कैसा है।
विज्ञापन

3 of 8
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी की घर कराची में है। उनका बंगला समुद्र के करीब है। शाहिद ने यूट्यूब वीडियो में अपना पूरा घर दिखाया था। यह घर अंदर से बेहद शानदार है।

4 of 8
शाहिद अफरीदी का घर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी का घर उनके जीते मेडल, ट्रॉफी, बल्ले, गेंद और गिफ्ट से भरा पड़ा है। शाहिद को गिफ्ट दुनिया भर के अलग-अलग क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद के घर में बाहर से आने वाले दोस्तों के लिए बैठने की अलग जगह है और उनके साथ खेलने के लिए उन्होंने अलग से गेमिंग एरिया भी बनवाया है।
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद के घर में विराट कोहली की एक जर्सी भी है। अफरीदी ने इस जर्सी को पूरे सम्मान के साथ दीवार में लगाकर रखा है। इस जर्सी में कोहली के अलावा भारत के कई बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ हैं।
विज्ञापन

7 of 8
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी के पास वीरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जर्सी भी है, जिसमें दोनों दिग्गजों के ऑटोग्राफ भी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
उनके घर में एक खास बंदूक भी है, जिसमें सोने की परत चढ़ी हुई है। शाहिद को यह बंदूक तोहफे में मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें