फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत से थर्राए सरफराज अहमद, बोले 'यह एक गलती पाकिस्तान पर पड़ी भारी'

Mon, 24 Sep 2018 04:26 PM IST
Presented by सुमित कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sarfaraz ahmed
शिखर धवन (114) और रोहित शर्मा (111*, 119 गेंदें, 7 चौके और 4 छक्के) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की।
 
विज्ञापन

2 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान
दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 238 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाकर 39.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन

3 of 9
शोएब मलिक
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में टीम इंडिया की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया से मिली इस करारी हार के बाद पाक कप्तान सरफराज अहमद ने कहा, 'भारत के ओपनर बल्लेबाजों के कैच छोड़ना पाकिस्तान को काफी भारी पड़ा।'

4 of 9
सरफराज अहमद - फोटो : ICC
'इसके अलावा हम बल्लेबाजी में 20-25 रन और बनाते तो मैदान पर गेंदबाजी का स्तर कुछ और ही होता।' गौरतलब है कि मैच के छठे ओवर पाक खिलाड़ी इमाम उल हक ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा का कैच छोड़ा था।
विज्ञापन

5 of 9
सरफराज अहमद - फोटो : Getty
पाक कप्तान ने कहा, 'दुबई के इस मैदान पर शुरुआत में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था। दोपहर को पिच पर दरारें बहुत ज्यादा थीं, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।'
विज्ञापन

6 of 9
शोएब मलिक
'पाकिस्तान को शुरुआती झटके लगने के बाद मैंने शोएब मलिक के साथ स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। अब हमें हर हालत में बांग्लादेश के खिलाफ अगला मैच जीतकर फाइनल में जगह बनानी होगी।'
विज्ञापन

7 of 9
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'इस जीत का मुख्य श्रेय गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने अपनी सधी हुई गेंदबाजी से पाक बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव समेत रविंद्र जडेजा सभी ने गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया।'
 

8 of 9
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'मैच से शिखर धवन और मेरे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई थी। हमने कई मैचों में एक साथ बल्लेबाजी का आगाज किया है, तो इस वजह से हमें अपनी रणनीति पहले से ही पता थी।'
विज्ञापन

9 of 9
rohit-dhawan
'पूरी दुनिया पाकिस्तान के तूफानी बॉलिंग अटैक से वाकिफ है। मैंने और शिखर ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों ही मैचों में सही रणनीति के साथ बल्लेबाजी की।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें