टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का की शादी इटली के मिलान में हुई। इस मौके पर क्रिकेट और फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियां ने उन्हें बधाईयां दी। वहीं, पड़ोसी मुक्ल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी 'विरुष्का' को शादी की शुभकामनाएं दी और अपनी भावना व्यक्त करते हुए एक प्यारा संदेश दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विराट-आमिर
- फोटो : cricketcountry
दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बीच की तकरार किसी से छुपी नहीं है। कोहली यदि मौजूदा वक्त के सबसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, तो आमिर भी गिनती दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजो में होती है।
विज्ञापन
3 of 5
अनुष्का विराट
- फोटो : TWITTER
आमिर ने विराट कोहली और अनुष्का की शादी की खबर आते ही ट्वीट करके उन्हें बधाई दे दी थी, लेकिन अब उन्होंने एक बयान देकर कोहली के प्रति अपने आदर की भावना व्यक्त कर एक स्वीट संदेश दिया है।
4 of 5
मोहम्मद आमिर
- फोटो : CricketCountry.com
समाचाक पत्र 'खलीज टाइम्स' से बातचीत में आमिर ने कहा, 'मैं विराट के लिए बेहद खुश हूं। मैंने उन्हें बधाई भी दी है। मैं जिंदगी की नई पारी के लिए उन्हें मुबारकबाद देता हूं। विराट ने जिस तरह से क्रिकेट में नाम बनाया है, मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी जिंदगी की नई पारी में भी उसी तरह कामयाब रहें। नए जोड़े को हर खुशी नसीब हो। मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि वह इन्हें हर बुरी नजर से बचाकर रखे। जब ढेरों लोगों की निगाह आप पर होती है तो कई लोगों बुरी नजर भी आप पर होती है।'
मालूम हो कि स्पॉट फिक्सिंग के कारण पांच साल का बैन खत्म करने के बाद आमिर जब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे तब विराट ने उनका समर्थन किया था। विराट ने आमिर को अपना एक बल्ला भी गिफ्ट में दिया था। बहरहाल, कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही हनीमून पर रोम में हैं।