पाकिस्तान क्रिकेट ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 10 साल में पहली बार 34 साल के मध्यक्रम बल्लेबाज फवाद आलम को टीम में शामिल किया। मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने शनिवार को कहा कि घरेलू क्रिकेट में हाल के शानदार प्रदर्शन को देखकर ही इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का चयन किया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
फवाद आलम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, जो अगले बुधवार से रावलपिंडी में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 19 से 23 दिसंबर तक कराची में होगा। आलम ने पिछला टेस्ट मैच 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन में खेला था। उन्होंने जुलाई 2009 में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
3 of 4
misbah ul haq
- फोटो : social Media
इस तरह पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बुरी तरह हारने वाली 16 सदस्यीय टीम में दो बदलाव किए हैं जिसमें एक आलम हैं। जिन्हें इफ्तिखार अहमद की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद मूसा की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी को शामिल किया गया है। मिस्बाह ने कहा कि मूसा टेस्ट टीम के साथ बने रहेंगे और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस के साथ काम करना जारी रखेंगे।
टीम इस प्रकार है : अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, बाबर आजम, फवाद आलम, हैरिस सोहेल, इमाम उल हक, इमरान खान, काशिफ भाटी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, यासिर शाह और उस्मान शिनवारी।