फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

Thu, 04 Jan 2018 01:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कामरान अकमल
पाकिस्तान के हैदराबाद स्थित नियाजी स्टेडियम में खेले जा रहे लिस्ट-ए क्रिकेट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। 
विज्ञापन

2 of 5
कामरान अकमल
36 वर्षीय पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने घरेलू वन-डे टूर्नामेंट में दोहरा शतक बनाया है। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का पहला दोहरा शतक है। इसके अलावा अकमल पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है।
विज्ञापन

3 of 5
कामरान अकमल
कामरान से पहले पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद अलि (207) और खालिद लतिफ (204*) ने लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

4 of 5
कामरान अकमल
कामरान अकमल ने हैदराबाद (पाक) के नियाजी स्टेडियम में डिपार्टमेंटल वन-डे कप (47 ओवर का मैच) में वॉटल एंड पॉवर डेवलपमेंट अथॉरिटी टीम की ओर से खेलते हुए हबीब बैंक के खिलाफ 148 गेंदों में 200 रनों की शानदार पारी खेली। जिससे उनकी टीम ने 315 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मैच वह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कामरान अकमल
पाकिस्तान की ओर से वन-डे में आखिरी बार अप्रैल 2017 में उतरे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान ने पाकिस्तान की ओर से 157 वन-डे इंटरनेशनल में 26.09 की औसत से 3236 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 5 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 53 टेस्ट मैचों में 30.79 की औसत से 6 शतकों के साथ 2648 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें