फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SL: नागिन डांस से लेकर तीर चलाने तक, श्रीलंकाई खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन ने जीता प्रशंसकों का दिल

Mon, 12 Sep 2022 12:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

श्रीलंकाई टीम को किसी ने भी फाइनल खेलने का दावेदार नहीं माना था, लेकिन उसने सबको हैरान करते हुए फाइनल में जगह बनाई और ट्रॉफी भी जीतने में सफलता पाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन के कारण चर्चा में रहे।
विज्ञापन
1 of 5
नागिन डांस और सैल्यूट करते चमिका करुणारत्ने, तीर चलाते महीश तीक्षणा (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। वह 2014 के बाद पहली बार एशिया कप जीतने में सफल रहा। श्रीलंकाई टीम को किसी ने भी फाइनल खेलने का दावेदार नहीं माना था, लेकिन उसने सबको हैरान करते हुए फाइनल में जगह बनाई और ट्रॉफी भी जीतने में सफलता पाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन के कारण चर्चा में रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चमीका करुणारत्ने और महीश तीक्षणा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने फाइनल में तीर चलाने के स्टाइल में जश्न मनाकर सबको हैरान कर दिया। महीश तीक्षणा ने सबसे पहले खुशदिल शाह का कैच लेकर तीर चलाया। उसके बाद उन्होंने शादाब खान को आउट करने के बाद भी ऐसा किया। तीक्षणा के इस सेलिब्रेशन की कॉपी चमीका करुणारत्ने ने भी की।
विज्ञापन

3 of 5
मैच के दौरान अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाते दिखे चमीका करुणारत्ने - फोटो : सोशल मीडिया
तीक्षणा ने ही नहीं बल्कि चमिका करुणारत्ने ने भी अपने सेलिब्रेशन से सबको हैरान किया। वह विकेट लेने के बाद एक हाथ से सैल्यूट मारते दिखे। वहीं, दूसरे हाथ को उन्होंने हवा में लहराया। यह वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल की तरह है। कॉटरेल भी विकेट लेने के बाद सैल्यूट मारते हैं। हालांकि, चमिका उनकी तरह कुछ कदम आगे नहीं चलते।

4 of 5
वानिंदु हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच के हीरो रहे वानिंदु हसरंगा भी अपने जश्न मनाने के अंदाज के कारण चर्चा में रहते हैं। वह ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के मशहूर फुटबॉलर नेमार जूनियर की तरह जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीलंकाई टीम का नागिन डांस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने ग्रुप दौर में बांग्लादेश को हराने के बाद नागिन डांस किया था। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने नागिन डांस के साथ जीत का जश्न मनाया था। इस जश्न से लंकाई टीम ने चार साल पुराना बदला लिया। दरअसल, 2018 में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच निदाहास ट्रॉफी खेली गई थी। आखिरी लीग मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच था। जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ने वाली थी। बांग्लादेश ने यह मैच जीता और मेजबान श्रीलंका को बाहर कर दिया। इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने नागिन डांस के साथ जीत का जश्न मनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें